विधायक राजेन्द्र भंडारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र पाखी,गुलाबकोटी व हेलंग पहुंचकर प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।।

जोशीमठ,19अगस्त।
बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने शुक्रवार को जोशीमठ प्रखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग व मदद का आश्वासन दिया।
विधायक श्री भंडारी ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र पेयजल ब्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए, उन्होंने विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना निर्माण कंपनी एचसीसी से  आपदाग्रस्त क्षेत्र मे सुरक्षा दीवार बनाने के अपेक्षा की।
क्षेत्रीय विधायक के भ्रमण के दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, जोशीमठ नगर पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार,गोपेश्वर/दशौली के अध्यक्ष योगेन्द्र बिष्ट,रविन्द्र नेगी,देवेन्द्र सिंह नेगी व सूरज बगासी आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ