बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मुख्यमंत्री से भेंट कर राष्ट्रीय राज मार्ग व बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विषयों पर की चर्चा।।


देहरादून/जोशीमठ,07अगस्त।
  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सोमवार को  देहरादून मे मुख्य सेवक सदन में  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेँट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को  भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसमें बदरीनाथ धाम तथा राष्ट्रीय राजमार्ग में आ रही दिक्कतों का  उल्लेख कर कार्रवाई की अपेक्षा की गयी है‌।
 
बीकेटीसी उपाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित  पत्र में यात्रियों तथा विशिष्ट जनों को श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन में सुविधा हेतु माणा- आईटीबीपी केंप से बदरीनाथ धाम तक सड़क मार्ग निर्माण कराने,  लामबगड़ के निकट खचड़ा नाला पर बने पुल से यातायात संचालित करने हेतु बीआरओ को निर्देशित करने तथा  तीर्थयात्रियों के लिए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चामधार से श्री योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर तक सड़क  निर्माण का अनुरोध किया ।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों के बावत भी  विस्तृत  चर्चा की।
 उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मास्टर प्लान प्रभावितों का हर संभव पुनर्वास जरूरी है ताकि सभी तीर्थपुरोहितों, हक हकूकधारियों, स्थानीय लोगों, व्यापारियों के सहयोग से मास्टर प्लान का कार्य तेजी से आगे बढ़े।
उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री बदरीनाथ यात्रा हेतु आमंत्रण भी दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ