जनमानस की विश्वसनीय डोर डॉक्टरी पेशे को जीवन्त बनाए हुए हैं डॉ जीएस राणा,सेवानिवृत्त के बाद भी जुटे हैं जनसेवा मे।।


जोशीमठ,01अगस्त।
रेडियोलॉजिस्ट एवं चमोली के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएस राणा डॉक्टरी पेशे के एक मिशाल हैं, सेवानिवृत्त के बाद अब वे जोशीमठ एवं कर्णप्रयाग मे अल्ट्रासाउंड केन्द्र के माध्यम से जनसेवा मे जुटे हैं।
दून हॉस्पिटल के पूर्व रेडियोलॉजिस्ट एवं सीमान्त जनपद चमोली के सीएमओ रहे डॉ राणा ने सेवानिवृत्त के बाद जनमानस की सेवा को ही लक्ष्य मानते हुए जोशीमठ एवं कर्णप्रयाग मे अल्ट्रासाउंड केन्द्र खोले जिनका वो बेहतरी से संचालन कर रहे है,जिसका न केवल आम जनमानस कको बल्कि सेना व आईटीबीपी को भी लाभ मिल रहा है।
जोशीमठ मे बुधवार व बृहस्पतिबार को जबकि कर्णप्रयाग मे सोमवार, मंगलवार,शुक्रवार व शनिवार को अल्ट्रासाउंड सेवाएं दे रहे हैं।
चमोली जनपद के सीमान्त नीतीघाटी के लाता गांव के मूल निवासी डॉ  जीएस राणा ने सेवा के दौरान भी शासन को पत्र लिखकर दूरस्थ क्षेत्रों मे सेवा का आग्रह किया और सेवा के अधिकांश समय दूरस्थ क्षेत्रों मे ही तैनात रहे हैं।
चमोली के सीएमओ पद पर रहते हुए प्रशासनिक कार्यों की अधिकता के चलते जब डॉ राणा लोगों को अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं दे पा रहे थे तो उन्होंने स्वयं सीएमओ पद छोड़ते हुए सीएमएस पद ग्रहण किया और अल्ट्रासाउंड सेवा देने का कार्य जारी रखा। अब सेवानिवृत्त होने के बाद वे जोशीमठ व कर्णप्रयाग मे बेहतर सेवाएं दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ