चन्द्रयान-3 की सफल लेंडिंग की कामना को लेकर श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम मे हुई विशेष पूजाएँ।।


श्री बदरीनाथ/केदारनाथ धाम,23 अगस्त।  
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( इसरो) द्वारा चांद पर भेजे जा रहे चंद्रयान- 3 के सफल आरोहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व समस्त पदाधिकारियों,की ओर से  श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना  आयोजित हुई।
श्री बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न की।  इस अवसर पर  बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  सहायक मंदिर अधिकारी राजैंद्र सेमवाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सौरभ कोठियाल व अमित बन्दोलिया,प्रशासनिकअधिकारी विवेक थपलियाल,  कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम में पुजारी शिवलिंग ने  भगवान केदारनाथ की महाभिषेक पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया एवं चंद्रयान-3 मिशन के सफलता की कामना की इस अवसर पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,धर्माचार्य औंकार शुक्ला,  प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, आशाराम नौटियाल, लोकेंद्र रूवाड़ी, केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला,किसन बगवाड़ी सहित तीर्थ पुरोहित एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे। 
श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण आदि  मौजूद रहे।
    मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ के अनुसार श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों मे चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजाएँ संपादित की गई।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ