जोशीमठ,30जुलाई।
स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए जोशीमठ में संडे बाजार शुरू हो गया है रविवार को जोशीमठ में ग्राम मेरग की स्वयं सहायता समूह की सदस्य बैशाखी देवी ने सन्डे बाजार का शुभारंभ किया। 
संडे बाजार  में लोकल उत्पादों की धूम रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। ताजी तरकारी में टमाटर, बीन्स, शिमला मिर्च, गोभी, आलू , जूस, अचार, ऊनी उत्पाद की जमकर बिक्री से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। 
खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने बताया कि सन्डे मार्केट में टमाटर बिशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगो ने स्थानीय उत्पादों की जहां जमकर खरीदारी की, वहीं शुद्ध जैविक व ताजे उत्पादों के लिए संडे बाजार शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने संडे बाज़ार की निरंतरता बनाये रखने की अपेक्षा प्रशासन से की है।