स्वयंसेवी संस्था"जनमैत्री"ने शुरू किया रूरल मार्ट,गोविंदघाट मे जोशीमठ पालिकाअध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने किया शुभारंभ।।


जोशीमठ,26जुलाई।
स्वयं सेवी संस्था जनमैत्री कल्पघाटी युवा समिति द्वारा स्थानीय पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी मुहिम "अपणु खाणु अपणु लाणू"  के तहत विष्णुघाटी के गोविंदघाट में रूरल मार्ट का शुभारंभ किया। 
  
बुधवार को मार्ट का उद्धघाटन नगर पालिका परिषद जोशीमठ के अध्यक्ष  शैलेन्द्र पंवार, वन दरोगा शंकर दत्त जोशी व  जनमैत्री संस्थान के संस्थापक प्रदीप चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था के प्रदीप चौहान ने कहा कि जनमैत्री संस्था द्वारा जोशीमठ विकासखण्ड के अंर्तगत 100 महिला स्वयं सहायता समूहों एवं 5 कृषक उत्पादक संगठनों  के बारह सौ से अधिक महिलाओं, किसानों द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पादों के विपणन हेतु पांच विक्रय केंद्रों उर्गम में मिनी बेकरी, सलुड् में आलू चिप्स, पांडुकेश्वर में फल प्रसंस्करण यूनिट का संचालन किया जा रहा है,  उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा कलस्टर स्तर पर समूहों एवं एफपीओ हेतु कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं जहां पर स्थानीय उत्पादों को एकत्रित किया जाता है, तथा अपणु खाणु अपणु लाणु मार्ट तथा विष्णुघाटी मे एफपीओ के मोबाइल वैन के माध्यम से विक्रय किया जाता है।
 कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जोशीमठ श्री पंवार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जोशीमठ के स्थानीय उत्पादों को लेकर जनमैत्री द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, उससे लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है, कहा कि कोविड के बाद हमारे पारंपरिक उत्पादों की मांग काफी बड़ रही है, उन्होंने संस्था को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।  वन दरोगा शंकर दत्त जोशी ने अपने अनुभवों से संबोधित किया।
 एफपीओ के उमा देवी ने कहा कि रूरल मार्ट में स्थानीय पारंपरिक अनाज, मडुवा, झंगोरा, फाफर, कोणी, चीना, ओगल, हेंडलूम उत्पाद, रिंगाल उत्पाद, जड़ी बूटियां, फल प्रसंस्करण उत्पाद, जैम, जैली, चटनी, अचार, जूस, बद्री गाय घी, शहद, आदि साठ से अधिक उत्पाद विपणन केंद्र में उपलब्ध है। 
 रूरल मार्ट के उद्घाटन अवसर पर  मीना राणा, शोभा देवी, ज्योति देवी, शकुंतला देवी, भगवती देवी, कलावती देवी, मोनिका, सुनिल तिवारी, जितेंद्र, मोहन बिष्ट, विनीत सनवाल, दीपक, उमा देवी सहित तीस से अधिक महिलाओं व किसानों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ