गोपेश्वर-चमोली,06जुलाई।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अखिल भारतीय जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विकास खंड स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल 2023 को किया गया, विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया।
बृहस्पतिबार को अयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में छः प्रतियोगी टीमों ने भाग लिया , विगत दिनों से लगातार वर्षा एवम् सड़क अवरूद् होने के कारण अन्य टीम नही पहुँच पाई।
प्रतियोगिता मे राजकीय इंटर मीडिएट कालेज बड़ागांव जोशीमठ की छात्रा आशा एवम् छात्र इशांत ने पहला,
अटल आदर्श राजकीय इंटर मीडिएट कालेज सिमली के ऋषभ फरस्वांणं एवम् सक्षम डिमरी ने दूसरा तथा
राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कालेज कर्णप्रयाग के दिया सती एवम् आलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगियों को जिला अग्रणी बैंक अधिकारी गबर सिंह रावत एवम निदेशक एसबीआई आर सेटी गोपेश्वर मनोहर सिंह असवाल ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र एवम पुरुस्कार राशि से सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अध्यापक/अध्यापिकाओ का धन्यवाद देते हुए विजेता टीमो को राज्य स्तर पर होने वाले क्विज प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
0 टिप्पणियाँ