जोशीमठ,01जुलाई।
इस मोक ड्रिल में धौली गंगा नदी के अपस्ट्रीम से बाढ़ की स्थिति पर बचाव एवं निकासी कार्यों का अभ्यास किया गया। इस वृहद मोक ड्रिल में एनटीपीसी प्रबंधन, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, स्टेट फायर, एवं राज्य पुलिस ने प्रतिभाग किया।
महाप्रबंधक "तपोवन विष्णुगाड एवं लाता तपोवन" ए एम नाहर ने अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागी संस्थाओं को सफलता पूर्वक मॉक ड्रिल सम्पन्न करने पर बधाई देते हुए भविष्य में इस प्रकार की आपदाओं से निपटने हेतु सजग एवं तैयार रहने का आवाहन किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक "तकनीकी सेवाएँ" संजीव अरोड़ा, महाप्रबंधक "परियोजना" श मनमीत बेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ