जोशीमठ,01जुलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल श्री तीरथ सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा संचालित कंपेक्टर प्लांट, व ट्रिपल आर सेेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया।सांसद गढ़वाल ने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारने मे सीमान्त नगर पालिका जोशीमठ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस मौके पर पालिका के ईओ भारत भूषण पंवार ने सांसद गढ़वाल को जूट का बैग देते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा पॉलीथिन बैग से मुक्ति के लिए शीघ्र ही नगर क्षेत्र में जूट बैग वितरित किये जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर भाजपा अध्यक्ष नितेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी व सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भगवान नरसिंह के दर्शन पूजन किए।
महा जन संपर्क अभियान के नगर के अपर बाजार-डाँडो वार्ड मे जनसंपर्क किया।
0 टिप्पणियाँ