पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को बाबा केदार के दर्शन/पूजन कर तीर्थ विकास कार्यों का अवलोकन किया।
अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सांसद श्री रावत सुबह केदारधाम पहुंचे।यहाँ उन्होंने भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने पूर्व सीएम व सांसद श्री रावत को बाबा केदार का प्रसादम व अंगवस्त्र भेंट किया।
सांसद गढ़वाल ने केदारनाथ मे चल रहे पुनर्निर्माण व विकास कार्यो का अवलोकन किया।
श्री केदारनाथ धाम पहुंचने से पूर्व सांसद गढ़वाल ने कालीमठ दर्शन किए, एवं महा जनसंपर्क अभियान के विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत केदारनाथ मोटर मार्ग से बद्रीनाथ मोटर मार्ग को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान सांसद गढ़वाल के साथ रुद्रप्रयाग के भाजपा जिलाध्यक्ष महाबीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान,वाचस्पति सेमवाल एवं जनसंपर्क अधिकारी विजय सती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ