श्री बदरीनाथ धाम, 30 जून।
पूर्व मुख्यमंत्री तथा गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज अपराह्न भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने सांसद को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र तुलसी माला भेंट की।
बीते रोज गढ़वाल सांसद ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा जनकल्याण की कामना की।
उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, जन संपर्क अधिकारी विजय सती, मंदिर समिति के सदस्य भाष्कर डिमरी,विनोद डिमरी,पंकज डिमरी, विनोद नवानी, सहित कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश के पहले गावँ माणा के प्रधान पीताम्बर मोलपा ने भी उनका स्वागत किया।
•
0 टिप्पणियाँ