भाजपा महा जनसंपर्क अभियान:-ओबीसी मोर्चा चमोली का हुआ सम्मेलन।।

जोशीमठ,11जून।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा  चमोली द्वारा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत नगर पालिका  सभागार में सम्मेलन आयोजित किया गया।
 
ओबीसी मोर्चा चमोली के अध्यक्ष  विजय कपरुवांण की अध्यक्षता एवं  जिला महामंत्री अनिल डंगवाल व हीरा सिंह पंवार के सयुंक्त संचालन मे हुए सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तराखंड भवन एवं सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णमणी थपलियाल व मुख्य वक्ता  सभासद नगर पालिका जोशीमठ के नितिन व्यास थे। 
 इस कार्यक्रम में  बुद्धिजीवी सम्मेलन एवं एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई, 
 कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री माधव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा भुवनेश जोशी, जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, नगर अध्यक्ष भाजपा जोशीमठ नितेश चौहान, सभासद गौरव नंबूरी,  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  बद्री प्रसाद बगवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, सुभाष डिमरी,  मुकेश डिमरी,  महावीर बिष्ट, शुभम रावत, शिवम् सकलानी, सुखबीर सिंह, राजीव कुमार, संजय कुमार, अखिलेश भूजवान, सिद्धार्थ नंबूरी, सहित अन्य सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
बैठक का समापन सौरभ राणा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ