बद्रीनाथ मंदिर के हकहकूकधारी मोहन मेहता का निधन,अलकनंदा व ऋषिगंगा के संगम पर हई अंत्येष्टि।।


 बदरीनाथ/जोशीमठ, 21 जून। 
श्री बदरीनाथ धाम के हकहकूकधारी तथा विगत वर्ष भगवान बदरीविशाल के मंदिर  मे आरती पूजा में सहयोग करने वाले  बामणी- पांडुकेश्वर निवासी धड़िया मोहन सिंह मेहता ( 51 वर्ष ) का ह्दय गति रूकने से आकस्मिक  निधन हो गया।
 बुद्धवार को उनका अंतिम संस्कार बदरीनाथ स्थित अलकनंदा एवं ऋषिगंगा के संगम पर गमगीन माहौल में हुआ।
उनके निधन पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, दिगम्बर सिंह पंवार, जयदीप मेहता, राजेश मेहता, विनोद डिमरी, डा.हरीश गौड़, अशोक भंडारी, अमित पंवार, राजदीप सनवाल, पूरन मेहता, रमेश मेहता, जगमोहन भंडारी आदि ने शोक संवेदना जताई है।
मोहन सिंह मेहता श्री बद्रीनाथ मंदिर से जुड़े रहने के साथ ही स्कीइंग,स्नोसुइज, मैराथन सहित अनेक अन्य साहसिक गतिविधियों  के आयोजन में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ