ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज रविवार को पहुंचेंगे ज्योतिर्मठ।।

जोशीमठ,03जून।
ज्योतिष्पीठ  के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज रविवार को ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे। 
शंकराचार्य रविवार को प्रातः नौ बजे ज्योतिर्मठ पहुंचेंगे, भक्तों द्वारा शंकराचार्य महाराज जी का गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
ज्योतिष्पीठ के प्रबंधक स्वामी रामानंद सरस्वती  ने बताया कि शंकराचार्य ज्योतिर्मठ पहुंचने के बाद बद्रीनाथ धाम जाएंगे और वहां चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। शंकराचार्य अपने ज्योतिष्पीठ के प्रवास के दौरान बद्रीनाथ धाम भविष्य बद्री भी जायेंगे।
  
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का जोशीमठ पहुंचने पर भक्तों द्वारा भब्य स्वागत किया जाएगा। स्थानीय गांधी मैदान से प्राचीन मठ तक पुष्पवर्षा व बाजे गाजे के साथ प्राचीन मठ पहुंचेंगे, जहाँ पादुका पूजन व अन्य कार्यक्रम होंगे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ