हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण को तत्काल बन्द करने की मांग,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।।

जोशीमठ,08जून।
हेलंग-मारवाडी वाई पास निर्माण का कार्य एक बार फिर शुरू होते ही सीमान्त नगरवासियों मे आकेाश, सीएम को ज्ञापन भेजकर जोशीमठ भूधंसाव के जिम्मेदार कारको मे एक हेलंग-मारवाडी वाईपास निर्माण का तत्काल बन्द करने की मांग की।
जोशीमठ भूधंसाव की घटना के बाद एनटीपीसी के निर्माण कार्यो के साथ ही हेलंग-मारवाडी वाई पास निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन विना वैज्ञानिको की रिपोर्ट का खुलाशा किए ही वाईपास निर्माण का कार्य एक बार फिर शुरू हो जाने से जोशीमठ ब्यापार संध ने इस निर्माण का विरोध शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिबार को ब्यपारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर यथाशीध्र वाईपास निर्माण कार्य को बन्द किए जाने की मांग की ।
ज्ञापन मे कहा गया है कि जनवरी माह मे जोशीमठ भूधंसाव आपदा के लिए वाईपास को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्य बन्द करा दिया गया था लेकिन अचानक कार्य शुरू किए जाने से सीमान्त नगरवासियो मे एक बार फिर भय का माहैाल है।
ज्ञापन मे कहा है कि अनादिकाल से श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जोशीमठ मे भगवान नृसिंह के दर्शनों के उपरान्त ही किए जाने का शास्त्रीय प्रमाण है, इसके वावजूद जोशीमठ नगर, भगवान नृसिंह व ज्योर्तिमठ की अवहेलना कर वाईपास का निर्माण किया जाना कदापि उचिन नही है।
ज्ञापन मे स्पष्ट कहा गया है कि यदि दो दिनो मे वाईपास निर्माण पर रोक नही लगी तो जोशीमठ नगर के ब्यपारियों को ब्यापापरिक प्रतिष्ठान बंन्द कर चक्का जाम व वाईपास निर्माण कार्य को रोकने के लिए बाध्य होना पडेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो मे प्रांतीय उद्योग ब्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, ब्यापार संध जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जेपी भटट, कोषाध्यक्ष कन्हैयाल लाल साह, पूर्व अध्यक्ष रमेश डिमरी श्रीराम,महाबीर बिष्ट, प्रदीप पंवार, मनोज जैन, सुभाष डिमरी, अनिल नंबूरी, सुरेन्द्र दीक्षित, देवेश्वरी साह,शुभम रावत, अंकित बहुगुणा व हाजी कसीम अहमद सहित अनेक ब्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ