हेमकुंड साहिब-ग्लेशियर की चपेट मे आए 5 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला,एक महिला यात्री लापता,रेस्क्यू जारी।।

जोशीमठ,04जून।
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटि ग्लेशियर खिसकने से 6 यात्री उसकी चपेट में आ गए थे,कड़ी कड़ी मशक्कत के बाद 5 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला यात्री अभी भी लापता है।
लापता महिला श्रद्धालु कमलजीत कौर पत्नी जसप्रीत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी अमृतसर पंजाब की ढूंढ खोज जारी है,रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ