श्री बद्रीनाथ यात्रा ब्यवस्थाओं को लेकर यात्रा मजिस्ट्रेट ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।।



श्री बदरीनाथ धाम, 27 मई।   
यात्रा मजिस्ट्रेट  युक्ता मिश्रा ने पुलिस और पर्यटन विभाग के साथ बदरीनाथ धाम में शुक्रवार देर शाम आयोजित बैठक  में यात्रा व्यवस्थाओं के बावत निर्देश दिये कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पर  नजर रखी जाये तथा लगातार सत्यापन की कार्रवाई अमल में लायी जाये।
शुक्रवार को  कोतवाली बदरीनाथ में आयोजित  बैठक की अध्यक्षता करते हुए यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम युक्ता मिश्रा ने कहा कि  यात्री रजिस्ट्रेशन सिस्टम तथा  टोकन सिस्टम को समुचित रूप से संचालित करने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाये।
बैठक में पुलिस से अपेक्षा की गयी कि श्रद्धालूओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत महत्वपूर्ण  फ्वाइंट पर समग्र पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा  व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाया जाये।
बैठक में बद्रीनाथ थानाध्यक्ष केसी भट्ट, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित,  सहित पर्यटन, पुलिस, होमगार्ड तथा नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ