सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का परीक्षा परिणाम सराहनीय, हाईस्कूल मे छात्रा स्नेहलता पंवार ने प्रदेश की वरीयता सूची मे चौथा व जिले मे पहला स्थान हासिल किया।।

जोशीमठ,25मई।
परीक्षा परिणाम 2022- 23 मैं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ का परीक्षा परिणाम हाई स्कूल में सत  प्रतिशत रहा तथा इंटरमीडिएट में 90% रहा हाई स्कूल मैं छात्रा स्नेहलता पंवार ने 98.4% अर्जित कर प्रदेश वरीयता सूची में चौथा स्थान व जनपद की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्रा मेघा नेगी 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया एवं छात्रा प्रिंसी पांडे ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश वरीयता सूची में 24वां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला के अनुसार तीस छात्र छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि इंटरमीडिएट में 25 छात्र-छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की।
 विद्यालय के प्रधानाचार्य  शंभू प्रसाद चमोला, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  भुवन चंद्र उनियाल, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरूवाणं , विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र सिंह पंवार तथा नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों व शिक्षाविदों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी  छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षकों  एवं अभिभावकों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ