भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णमणी थपलियाल को मिली नई जिम्मेदारी।।

जोशीमठ,08मई।
भाजपा के बरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णमणी थपलियाल को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड मे सदस्य नामित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री व प्रदेश संगठन का आभार ब्यक्त किया है।
सोमवार को सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम मे उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सचिव प्रकाश चन्द्र दुमका द्वारा श्री थपलियाल को बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने की सूचना देते हुए पदभार ग्रहण करने का आग्रह किया है।
भाजपा के बरिष्ठ नेता श्री थपलियाल को सरकार मे जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरुवाण, जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत, बरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष डिमरी,  जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव सेमवाल,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल, नगर अध्यक्ष नितेश चौहान, पालिका सभासद अमित सती जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, नितिन ब्यास, एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन एवं मुख्यमंत्री
का आभार ब्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ