गुप्तकाशी/ रूद्रप्रयाग 31 मई।
श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के पुजारी श्री शशिधर लिंग (54) का बैंगलोर में निधन हो गया है वह कुछ समय से अस्वस्थ थे तथा उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।
उनके निधन पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोक संवेदना जताई है।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहित
केदारनाथ तथा बदरीनाथ प्रतिष्ठान के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ