श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ मे अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश हो इसके लिए महाविद्यालय के आचार्यों ने जनपद चमोली के विभिन्न विकासखंडों मे जनसंपर्क अभियान चलाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल के अनुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत 17 मई से 23 मई तक महाविद्यालय के दो सहायक प्रवक्ताओं प्रदीप पुरोहित एवं जगदीश चन्द्र जोशी ने नन्दानगर-घाट, दशौली व पैनखंडा जोशीमठ ब्लॉक मे जनसंपर्क कर देववाणी संस्कृत भाषा के प्रति लोगों को जागरूक किया व छात्रों को संस्कृत विद्यालय मे प्रवेश के लिए प्रेरित किया।
0 टिप्पणियाँ