प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने किए बाबा केदार के दर्शन।।

केदारनाथ धाम,23 मई। 
हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। 
इस अवसर पर फिल्म अभिनेता ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं। उन्होंने दर्शन के पश्चात तीर्थयात्रियों तथा उपस्थिति जनमानस का अभिवादन किया इस अवसर पर फिल्म अभिनेता के पारिवारिक मित्र सुमित अदालका भी केदारनाथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आज शाम फिल्म अभिनेता, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुख्य सेवक सदन देहरादून में भेंट करेंगे।
 बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह‌ ने बताया कि  फिल्म अभिनेता   हैलीपेड से  मंदिर तक  पैदल चलकर  बिना जूते पहने  पहु़ंचे तथा आम यात्री की तरह दर्शन किये। इस मौके पर बद्री केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आर सी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ