भू धंसाव प्रभावित जोशीमठ की जनता ने निकाला मशाल जुलूस,बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति ने की सिरकत।।

जोशीमठ,13 मार्च।
भू धंसाव प्रभावित जोशीमठ की जनता ने सोमवार सायं को नगर मे मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम विधानसभा सत्र के पहले दिन मशाल जुलूस निकालकर सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के प्रभावितों के स्थाई पुनर्वास करने के साथ ही भू वैज्ञानिकों की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।
भारी बारिश व कड़ाके की ठंड मे भी बड़ी संख्या मे महिलाएं मशाल लेकर पहुंची थी। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन का क्रम लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ