उन्होंने कहा कि इस बजट से जहां पिछले वित्तीय वर्ष से कहीं अधिक धन राशि का प्रावधान रखा गया है। वर्तमान बजट में जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिक महत्व दिया गया है जैसे समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सिंचाई, अटल आयुष्मान योजना, उद्यान, लोक निर्माण, आदि विभागों के बजट में बढ़ोतरी से निश्चित ही उत्तराखंड की विकास दर बढ़ेगी।
बिष्ट ने कहा कि बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्यानिकरण, गौरा देवी कन्या धन योजना और वृहद निर्माण के लिए भारी-भरकम राशि का प्रावधान करना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड की सरकार सभी वर्ग समुदाय एवं क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना चाहती है। वर्तमान बजट में जोशीमठ भूस्खलन हेतु अलग से 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान यह दर्शाता है कि पुष्कर धामी के नेतृत्व वाली सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्र के प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ।
उनका कहना था कि बजट पूर्ण समावेशी एवं समाज के हर वर्ग को लाभ देने वाला है और यह बजट उत्तराखंड के विकास मे मील का पत्थर साबित होगा।
0 टिप्पणियाँ