उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल ने मंगलवार को गौ सेवा सदन सिमली का निरीक्षण किया।
आयोग के उपाध्यक्ष श्री अंथवाल गैरसैंण जाते हुए सिमली में चंडिका मंदिर परिसर मे स्थापित गौ सेवा सदन पहुंचे, यहाँ उन्होंने गौशाला में गौ माता की देखभाल,चारा उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत के अलावा पशुपालन विभाग कर्णप्रयाग व सिमली के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ