सशक्त नकल विरोधी कानून के समर्थन मे भाजपा ने जोशीमठ मे निकाली आभार रैली।।

जोशीमठ,15मार्च।
उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य मे सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है,लगातार हो रहे भर्ती परीक्षाओं मे पेपर लीक के मामलों को देखते हुए मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कठोर निर्णय लिया जिसमें पेपर लीक कराने वालों के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। 
उतराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने सबसे पहले पेपर लीक मामले मे सशक्त नकल विरोधी कानून पारित किया है।
सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून के समर्थन मे जोरदार रैली निकालकर मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की यह रैली जीआईसी चौक से शुरू होकर पूरे शहर मे घूमते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचकर सभा मे तब्दील हुई, जिसे कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सख्त नकल विरोधी कानून के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।
 इस रैली मे बड़ी संख्या मे युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिरकत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ