जोशीमठ,11मार्च।
एनटीपीसी तपोवन में कार्यरत प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारों पर सफलता पूर्वक आरोहण कर एनटीपीसी के साथ साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है।
अभिषेक कुमार सिंह मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं, इनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा देहरादून सेंट थॉमस से हुई। बचपन से ही प्रतिभावान अभिषेक की इंजीनियरिंग की पढ़ाई एन आई टी कलीकट से हुई।
इसके पश्चात अभिषेक का चयन देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी में वर्ष 2012 में हुआ।
बचपन से ही उत्तराखंड कर पहाड़ोे में पले बढे अभिषेक की रूचि ऊँचे पर्वतों को छुने की थी। चमोली के कागभुशुन्डी ताल, भ्यूंडार खाल, सतोपंथ, बागिनी ग्लेशियर जैसे ट्रैकों के साथ हिमाचल, लद्दाख आदि स्थानों पर ट्रेक कर चुके हैं।
हिमालय की वादियों को छू लेने के बाद इनकी महत्वकांक्षा ने इन्हे भारतवर्ष से बाहर अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट किलिमंजारों के शिखर पर विजय हासिल करने हेतु प्रेरित किया। और अभिषेक ने विदेश की धरती पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर राज्य व देश का नाम रोशन किया है।
पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के शौकीन अभिषेक का अगला लक्ष्य 6543 मी0 ऊंची माउन्ट शिवलिंग फतह करने का है।
0 टिप्पणियाँ