चिपको आंदोलन की वर्षगाँठ:-जोशीमठ बचाने व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ दौड़ का हुआ आयोजन।।

जोशीमठ,26मार्च।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान मे चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर चिपको आंदोलन की धरती रैंणी-तपोवन से दौड़ का आयोजन किया गया।
जोशीमठ बचाने के लिए पिछले अस्सी दिनों से संघर्ष कर रही जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों की पीड़ा को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की वर्षगांठ को दौड़ के लिए चुना, जिसमें प्रभावित परिवारों के साथ ही बड़ी संख्या मे लोगों ने प्रतिभाग किया।
संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, कोषाध्यक्ष संजय उनियाल व अन्य पदाधिकारियों ने इस दौड़ का नेतृत्व किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ