बीकेटीसी कार्मिकों का अग्रिम दल पहुंचा श्री बद्रीनाथ धाम।।

------------ प्रकाश कपरुवाण।
जोशीमठ,16मार्च।
श्री बद्री केदार मंदिर समिति के कार्मिकों का अग्रिम दल बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच गया है।
बीकेटीसी का यह अग्रिम दल समिति के सहायक अभियंता गिरीश देवली के नेतृत्व मे पहुंचा है, जो कपाटोद्घाटन से पूर्व मंदिर परिसर मे रंग रोगन, सफाई एवं मरम्मत कार्यों  एवं विद्युत, पेयजल आदि की ब्यवस्था सुचारू करेगा।
श्री बद्रीनाथ धाम मे बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कपाट खुलने से पूर्व किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूप रेखा देते हुए सभी कार्यो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बद्रीनाथ पहुंचे इस दल मे मंदिर के सहायक अभियंता गिरीश देवली के अलावा अवर अभियंता गिरीश रावत, मंदिर सुपरवाइजर भागवत मेहता दस सदस्य हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ