प्रशासन की टीम के साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम मे यात्रा ब्यवस्थाओं पर की चर्चा।।

जोशीमठ,20मार्च।
श्री बद्रीनाथ धाम मे तीर्थयात्रियों के दर्शनों बेहतर की बेहतर ब्यवस्था कैसे हो,श्रद्धालु बिना धक्का मुक्की के सिंहद्वार तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर सोमवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,एसडीएम कुमकुम जोशी व प्रशासन की टीम ने ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस बार श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ मंदिर पहुंचने के लिए देवलोक होटल के सामने से पुराने टैक्सी स्टेण्ड से होते हुए नए पुल से मंदिर सिंहद्वार तक पहुंचना होगा जबकि वापसी पुराने पुल से होगी।
प्रशासनिक टीम द्वारा नए प्रस्तावित नए मार्ग का निरीक्षण एवं अन्य ब्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान तहसीलदार रवि शाह,नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित, मंदिर अभियंता गिरीश रावत सहित प्रशासन व बीकेटीसी की टीम मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ