"एक साल नई मिशाल" कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश,23 मार्च को जिला मुख्यालय मे आयोजित होंगे कार्यक्रम।।

गोपेश्वर-चमोली,21मार्च।
 जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 23 मार्च को आयोजित होने वाले बहुउददेशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च,2023 को राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अंर्तगत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 24 मार्च से 30 मार्च तक जन सेवा थीम प्रत्येक ब्लॉक  स्तर पर भी बहुउद्देश्यीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
 
मुख्यालय चमोली में उक्त कार्यक्रम 23 मार्च,2023 को प्रातः 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, पीडी आनन्द सिंह, डीडीओ महेश कुमार, एसीएमओ वीपी सिंह,डीएसटीओ विनय जोशी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ