होम स्टे संचालकों ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।।

जोशीमठ,02फरवरी।
जोशीमठ भू धंसाव के बाद प्रभावित हुए होम स्टे संचालकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
भू धंसाव की त्रासदी के बाद आर्थिक तंगी झेल रहे सीमान्त होम स्टे संचालको ने ज्ञापन मे आपदा प्रभावित होम स्टे संचालकों को एक वर्ष के लिए दो हजार रुपया प्रति कक्ष किराया दिए जाने,आपदा के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होम स्टे को व्यावसायिक दर पर क्षतिपूर्ति दिए जाने,आंशिक क्षतिग्रस्त हुए होम स्टे को दो लाख की आर्थिक मदद दिए जाने,छः माह तक बिजली बिल माफ किए जाने,बैंक ऋण वाले होम स्टे संचालकों का ब्याज माफ करने के साथ ही छह माह तक बैंक ऋण किश्त भी माफ किए जाने, होम स्टे को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने एवं  सरकारी कार्यक्रमों अथवा किसी आपदा के समय अधिक से अधिक होम स्टे को अधिग्रहित किए जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री को भेजे इस ज्ञापन पर होम स्टे एशोसिएसन के अध्यक्ष रजनीश पंवार,महामंत्री दीपक साह, सचिव आशीष भुजवान के अलावा हरीश भण्डारी,दीपक डिमरी,बद्री सिंह बिष्ट,डब्बल सिंह,दीपक रावत, इन्द्र सिंह व हरेन्द्र राणा आदि के हस्ताक्षर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ