शैक्षिक प्रदर्शनी मे जोशीमठ मे हो रहे भू धंसाव के कारणों को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।।

 जोशीमठ,16फरवरी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों के मॉडल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए तथा अटल टिंकरिंग लैब में किए जा रहे हैं नवाचार  भी अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किये गये।
छात्र छात्राओं ने सिलेंडर कैरी ट्रॉली का उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं  जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के कारणों को भी अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया। 
प्रदर्शनी के माध्यम से विगत माह से जोशीमठ में रहने वाले छात्र छात्राओं के मन में भू -धसाव के कारण पनपे भय को दूर करने तथा छात्र-छात्राओं का ध्यान रचनात्मक कार्यों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में विद्यालय के अभिभावक तथा राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के शिक्षक सुरेंद्र सिंह बजवाल, संस्कृत विद्यालय के शिक्षक दाताराम बड़थ्वाल उपस्थित थे।
 विद्यालय के आचार्य भरत सिंह भंडारी, प्रकाश चंद्र पवार, हरेंद्र नेगी, कैलाश भट्ट ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई। 
 
आचार्यगण चंद्रकला , नितिन, सोनी, बिंदु व, आशुतोष के संयोजकत्व मे हुए इस कार्यक्रम के  विज्ञान गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बिपिन रावत कक्षा 11 ने प्रथम स्थान, हरीश रावत कक्षा 9 ने द्वितीय स्थान, गुनगुन कुंवर और इनके ग्रुप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ऋषभ राणा के ग्रुप में प्रथम स्थान, राशि पवार के ग्रुप ने द्वितीय स्थान, सिद्दीका पवार के ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सामाजिक विषय तथा हिंदी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आयुष बिष्ट और उनके ग्रुप में प्रथम स्थान अमित के ग्रुप ने द्वितीय स्थान मेघा के ग्रुप और निधि कपरूवान के ग्रुप में प्रथम स्थान प्रिंसी बिष्ट और अमन डोभाल के ग्रुप ने द्वितीय स्थान, अश्विनी  ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्र-छात्राओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ