सड़क विहीन डुमक गांव ---प्रसव पीड़िता को 18किमी कंधों मे लाद कर जिला अस्पताल पहुंचाया।।

जोशीमठ,16फरवरी।
सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ का दूरस्थ गांव डुमक आजादी के बाद आज तक भी सड़क संपर्क से नहीं जुड़ सका। जिसके कारण गंभीर बीमार लोगों को कंधों पर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाना ही यहाँ के ग्रामीणों की नियति बन गई है।
बृहस्पतिबार को ग्राामीणों  ने प्रसव पीड़िता कल्पना देवी पत्नी  अनिल  सनवाल की। तबीयत।  बिगड़ने  पर  ग्रामीण युवाओं ने करीब 18 किमी  कंधों पर लादकर पीड़िता को जिला अस्पताल तक पहुंचाया।
पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाने वाले युवाओं मे राम किशोर,सोहन, पंकज, आशीष, राहुल आदि प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ