------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,14जनवरी।भू धंसाव त्रासदी का दंश झेल रही जोशीमठ की धरती के फटने का क्रम रुक नहीं रहा है।
शनिवार को रोप वे के जोशीमठ स्टेशन के समीप ही भूमि पर चौड़ी व गहरी दरारें दिखने के बाद रोप वे स्टेशन भी खतरे की जद मे आ गया है।
इधर देर सायं को स्टेट बैंक के सामने लोनिवि के निरीक्षण भवन मे दरारें बढ़ने के बाद होटल डिस्मेंटल के लिए लाए गए मजदूरों को आनन फानन मे वहाँ से अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा।
इसके अलावा स्टेट बैंक के समीप ही संजय भट्ट के ग्रीन हिल्स रेस्टोरेंट मे दरारें और भी बढ़ती जा रही है।
0 टिप्पणियाँ