जोशीमठ भू धंसाव की त्रासदी के लिए जिम्मेदार एनटीपीसी की परियोजना,हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण को बन्द करने व प्रभावित परिवारों को स्थाई पुनर्वास आदि मांगो को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
भारी बर्फबारी व वारिश भी आंदोलनकारी व प्रभावितों के हौसले को नहीं डिगा सकी। राहत शिविरों मे रह रहे प्रभावित भी बड़ी संख्या मे धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
इस बीच जोशीमठ के अन्य वार्डो मे भी दरारें दिखने व बढ़ने का क्रम जारी है, राहत शिविरों मे भी प्रभावित परिवारों की संख्या भी रोज बढ़ रही है।
शुक्रवार को धरना स्थल तहसील प्रांगण मे कामरेड इंद्रेश मैखुरी ने जनगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, पूर्व सभासद प्रकाश नेगी, ब्यापार संघ के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी,हरीश भण्डारी, संजय उनियाल, विजय सती, भगवती प्रसाद कपरूवाण सहित अन्य जागरूक लोगों ने जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष मे सहयोग का आव्हान किया।
0 टिप्पणियाँ