गणतंत्र दिवस पर एनटीपीसी गो बैक के नारों के साथ निकली तिरंगा रैली, बड़ी संख्या मे महिलाओं ने सिरकत की।।

जोशीमठ,26 जनवरी।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों ने तिरंगा रैली निकालकर स्थाई पुनर्वास एवं विनाशकारी परियोजना को बन्द करने की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जीआईसी चौक से तिरंगे के साथ शुरू हुई रैली नारेबाजी करते हुए धरना स्थल तहसील प्रांगण पहुंची, इस दौरान भारत का संविधान जिंदाबाद, एनटीपीसी गो बैक के नारों के साथ प्रभावितों के स्थाई पुनर्वास की मांग की गई।
तिरंगा रैली मे जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, प्रभावितों, ब्यापारियों एवं बड़ी संख्या मे महिलाओं ने सिरकत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ