जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति को मिल रहा पूरे पैनखंडा का समर्थन,गावँ गावँ से जुलूस के साथ पहुंच रहे हैं धरनास्थल पर।।

जोशीमठ,11 जनवरी।
भू धंसाव से प्रभावित पैनखंडा के महत्वपूर्ण नगर जोशीमठ को बचाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी समर्थन मिलने लगा है।
जोशीमठ ब्लॉक के गावँ गावँ से बडी संख्या मे लोग जुलूस व नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण स्थित धरना स्थल पर पहुंच रहे तो ग्रामीण क्षेत्रों मे भी समर्थन मे प्रदर्शन हो रहे है।
बुधवार को माणा ग्राम पंचायत के शीतकालीन प्रवास स्थलों से ग्राम प्रधान पीताम्बर सिंह मोलपा के नेतृत्व मे ग्रामीण जोशीमठ बचाने के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। साथ ही मेरग, ढाक,कुंडी खोला व तपोवन ग्राम पंचायतों से भी बडी संख्या मे लोग समर्थन के लिए पहुंचे। जबकि मंगलवार को बड़ागांव व सेलंग ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
 प्रधान संगठन जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी, जिपं सदस्य सूरज सैलानी,  अजीत पाल रावत,उक्रांद नेता अरुण शाह व ब्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग बना है।
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, संयोजक अतुल सती व प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए सभी का आभार ब्यक्त किया और जोशीमठ को बचाने की मुहिम मे आगे भी सहयोग बनाए रखने का आव्हान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ