-------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,18जनवरी।भू धंसाव प्रभावित मनोहर बाग वार्ड मे सूरज कपरूवाण ने स्वरोजगार के लिए लांड्री मशीन स्थापित की थी,लगातार हो रहे भू धंसाव की जद मे उनके मकानों के साथ ही लांड्री मशीन वाला क्षेत्र भी चपेट मे आ गया था,यहाँ से मशीनों को सुरक्षित निकालना एक विकट समस्या बन गया था।
पूर्व मे प्रशासन की ओर से लोनिवि की जेसीबी मशीनें भेजी गई लेकिन वे लांड्री मशीन को नहीं निकाल सके।
बीआरओ से आग्रह करने पर बुधवार को उन्होंने जेसीबी मशीन मय इक्यूपमेंट भेजकर करीब सवा टन वजनी कमर्शियल लांड्री मशीन,सात सौ किग्रा का वॉसर डायर व छः सौ किग्रा का फ्लैट बैड प्रेस को सही सलामत निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
भू धंसाव प्रभावित सूरज कपरूवाण ने आपदा के इस संकट मे मदद के लिए बीआरओ की 21 टास्क फोर्स का आभार ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ