पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल"निशंक" ने बुधवार को जोशीमठ पहुंचकर भू धंसाव प्रभावित अनेक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया व राहत शिविरों मे जाकर पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
डॉ निशंक ने प्रभावितों को जिला प्रशासनद्वारा की जा रही ब्यवस्थाओं की जानकारी ली,उन्होंने मारवाड़ी मे हो रहे भू जल रिसाव का भी निरीक्षण किया।
डॉ निशंक के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल,थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल,पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत,कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल के अलावा जोशीमठ के बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माधव प्रसाद सेमवाल,भगवती प्रसाद नंबूरी, ऋषि प्रसाद सती, गुडडू लाल,विजया रावत, रोहणी रावत,सुभाष डिमरी,अमित सती,मुकेश डिमरी,महाबीर बिष्ट व युवा मोर्चा के भगवती मैदुली आदि उनजे5 साथ थे।
0 टिप्पणियाँ