आपदा से मुक्ति व जोशीमठ की रक्षा हेतु श्री नरसिंह पुराण का पारायण शुरू।।


जोशीमठ,22जनवरी।
जोशीमठ मे भू धंसाव के कारण पैदा हुई महाविपत्ति के नाश हेतु ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती महाराज  द्वारा अनेक सामाजिक, और धार्मिक कार्य किया जा रहा है ताकि जोशीमठ के लोग हर तरह की विपत्ति से बच सकें। पिछले दिनों शुरु किए गए "सहस्रचण्डी महायज्ञ" के  सातवें दिन भी पन्द्रह ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा हवन निरन्तर जारी है । 
रविवार से शुरु हुई शीतकालीन गुप्त नवरात्रि के अवसर पर प्रातः नृसिंह मंदिर प्रांगण में पण्डित रामदयाल मैदुली  द्वारा श्री नृसिंह पुराण का पारायण शुरु करवाया गया है जो  आगामी वसंत पंचमी तक चलेगा । ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी ने पारायणकर्ता व्यास श्री मैदुली को तिलक वरणी करके पारायण आरम्भ करवाया । 
 इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम के निवर्तमान धर्माधिकारी आचार्य भुवनचन्द्र उनियाल, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, पंडित शिवानन्द उनियाल, सूरज सकलानी,व यमुना प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ