पंचांग गणना के उपरांत महाराजा मनुजेंद्र शाह ने की भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा।।

नरेंद्र नगर/ ऋषिकेश,26जनवरी। 
विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार  27 अप्रैल को प्रात:  7 बजकर 10 मिनट पर  खुलेंगे जबकि गाडू घड़ा  तेल कलश यात्रा का दिन 12 अप्रैल निश्चित हुआ।   राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में  राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना  पश्चात विधि विधान ने कपाट खुलने की तिथि  का विनिश्चय किया तथा महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की।
जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा  अर्थात भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए तिलों के तेल  तेल पिरोने हेतु  12 अप्रैल की तिथि निश्चित हुई। समारोह में  टिहरी राजपरिवार सहित  श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।
इससे पूर्व श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने तेलकलश राज महल के सुपुर्द किया।
इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,  श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राजकुमारी शिरजा शाह, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय,    उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  सीईओ योगेन्द्र सिंह,मंदिर समिति सदस्य, श्रीनिवास पोस्ती, पुष्कर जोशी, आशुतोष डिमरी, वीरेंद्र असवाल, भास्कर डिमरी, राजपाल जड़धारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, डिमरी  धार्मिक पंचायत अध्यक्ष विनोद डिमरी, मंदिर समिति पूर्व सदस्य  हरीश डिमरी, अनिल ध्यानी,  पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल,  आरसी तिवारी, रमेश नेगी,  रवीन्द्र भट्ट,   प्रमोद नौटियाल डा. हरीश गौड़, टीका प्रसाद, नरेंद्र डिमरी राजेंद्र डिमरी हेमचंद्र डिमरी अनुज डिमरी,  माधव नौटियाल, आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी,  आदि मौजूद रहे।
 श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि  18 फरवरी को  श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी। तथा अक्षय तृतीया इस वर्ष 22 अप्रैल को है श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है इस संबंध में श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने की तिथि  तथा समय की घोषणा की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ