मुख्यमंत्री ने दिन की शुरुआत भगवान नरसिंह की पूजा से की।

जोशीमठ,12जनवरी।
 ब्रहस्पतिबार को जोशीमठ स्थित नरसिंह भगवान के मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर देश प्रदेश एवं जोशीमठ वासियों के कल्याण की कामना की।
विदित हो कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय जोशीमठ प्रवास पर कल देर सांय जोशीमठ पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री आज भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से करेंगे भेंट वार्ता। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में अपने दिन की शुरुआत नरसिंह मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना से की, यहाँ उन्होंने दंडी स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य मे भगवान नरसिंह के द्वार पर गौ दान पूजा भी की। इस मौके पर श्री बद्रीनाथ के निवर्तमान धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ