द्रोणागिरी सड़क मार्ग वाहन दुर्घटना मे एक ब्यक्ति की दर्दनाक मौत की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित ज्योति विद्यालय जोशीमठ के प्रबंधक एक अन्य सहयोगी के साथ कोटद्वार से आए संस्था के एक अन्य प्रबंधक को लेकर द्रोणागिरी की ओर गए थे, काफी दूर जाकर वो वाहन को वापस मोड़ रहे थे कि वाहन रपट कर गहरी खाई मे जा गिरा।
उस वक्त वाहन मे कोटद्वार से आए मेलबिन फादर ही मौजूद थे जो वाहन चला रहे थे, अन्य दोनों लोग वाहन से उतरकर बाहर खड़े थे।
घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी व थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र भट्ट मय एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे, जहाँ खाई से मृतक को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ