भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे भू धंसाव से असुरक्षित हुए दो होटलों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही शुरू।।

जोशीमठ,12जनवरी।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद आखिरकार दो असुरक्षित होटलों को डिस्मेंटल करने की कार्यवाही शुरू हो ही गई।
ब्रहस्पतिबार को दोपहर बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे डिस्मेंटल की कार्यवाही शुरू हुई, पुलिस ने होटलों के दोनों ओर बेरिकेटिंग लगाकर ट्रैफिक को डाइबर्ट किया था।
एसडीआरएफ की टीम ने होटल की छतों पर रखे पानी के कई टैंक उतारे, मौसम खराब व वारिस शुरू होने के बाद कार्य रोक दिया गया, सुबह पुनः डिस्मेंटल की कार्यवाही शुरू होगी।
सीबीआरआई रुड़की के दिशानिर्देशन मे डिस्मेंटल का कार्य होना है,जिसमे काफी समय भी लग सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ