भू धंसाव की दहशत:-सेना ने सिविल एरिया मे रह रहे सभी सैनिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।।

------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,05जनवरी।
जोशीमठ मे लागातार हो रहे भू धंसाव की दहशत के बीच सेना ने सिविल क्षेत्र मे परिवारों के साथ रह रहे जवानों को परिवार सहित सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।
भू धंसाव की बढ़ती आशंका एवं अपने जवानों व उनके परिवारों की सुरक्षा के दृष्टिगत सेना ने परिवारों को शिफ्ट करने का अभियान रात्रि बारह बजे से शुरू किया। अब तक छावनी बाज़ार,मुख्य,बाज़ार,डाडों,चौडारी,नोग, हरिपुरम, स्वी आदि मोहल्लों से करीब 55 से 60 सैनिक परिवारों को शिफ्ट किया गया है।
इनके अलावा ज्योतिर्मठ के ठीक ऊपर वर्षों से स्थापित सेना वर्कशॉप यूनिट को भी पूरी तरह खाली कराकर अंतन्त्र शिफ्ट कर दिया गया है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ