भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा बीते रोज जोशीमठ मे आंदोलन कर रहे प्रभावितों व उनका नेतृत्व कर रहे लोगों को माओवादी कहे जाने से गुस्साए सीमान्त कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर उनका पुतला फूंका।
पुतला फूंकने वालों मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण,नगर अध्यक्ष हरेन्द्र राणा,पूर्व नगर अध्यक्ष रोहित परमार,पीसीसी सदस्य हरीश भण्डारी,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, लक्ष्मी लाल,महेन्द्र नंबूरी,धर्मेंद्र नेगी,संतोष पंवार,लक्ष्मण बुटोला,अजीत कुंवर,नीरज साह,धर्मेन्द्र पाल,प्रकाश नेगी, मालती मावड़ीवासुदेव नेगी व जिला महामंत्री रजनीश पंवार सहित अनेक लोग शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ