भू धंसाव से प्रभावित जोशीमठ के सैकड़ों लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।।

----- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,04जनवरी।
भू धंसाव का दंश झेल रहे सीमान्त नगर जोशीमठ के आक्रोशित सैकड़ों प्रभावित लोगों ने बुधवार देर सायं को मुख्य बाजार मे विशाल मशाल जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन एवं एनटीपीसी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
मशाल जुलूस मे बड़ी संख्या मे महिलाओं ने भी सिरकत की।  दिन प्रतिदिन जोशीमठ के बिगड़ते हालात को देखते हुए शहरवासी भयभीत व सहमे हुए है।
दोपहर मे जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर हुई बैठक मे मशाल जुलूस व चक्का जाम का निर्णय लिया गया था। ब्रहस्पतिबार को चक्का जाम भी किया2 जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ