बीआरओ ने नीती -माणा"बद्रीनाथ",सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य किया शुरू।।

जोशीमठ,29जनवरी।
बीती 21 व 22 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद नीती-माणा घाटियों के साथ ही जोशीमठ-औली सड़क भी बर्फ से पट गई थी।
सीमा सड़क संगठन ने नीती-माणा दर्रो की सड़कों से वर्फ़ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस बार बीआरओ को जोशीमठ- औली  सड़क भी हस्तांतरित हुई है, और बीआरओ ने जोशीमठ -औली सड़क को दुरस्त कर डामरीकरण भी किया है।
अब नीती - माणा सड़को के साथ ही जोशीमठ -औली सड़क मार्ग को भी दुरस्त रखने की चुनौती है। औली मे शीतकालीन पर्यटकों की आवाजाही सड़क मार्ग से ही होनी है, जिसका एक कारण जोशीमठ औली रोप वे का संचालन भू धंसाव के बन्द है।
पहली बर्फबारी के बाद ही औली सड़क से बर्फ हटाने का काम कर लिया गया था, अब नीती व माणा दर्रो की सड़कों से बर्फ हटाने के लिए बीआरओ के डोज़र लगे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ