नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भू धंसाव प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ के लिए भेजी खाद्य सामग्री।।

जोशीमठ,22जनवरी।
 नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने आज भू-धंसाव से प्रभावित जोशीमठ नगर में अत्यंत गरीब तबके के पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री भेजी। 
जोशीमठ के पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भू-धंसाव की घटना शुरू होने के बाद दो बार जोशीमठ का भ्रमण का चुके हैं। उन्होंने कोशिश की कि, वे आपदा पीड़ित हर परेशान तक पंहुचें और उनकी परेशानी को समझें।।
  रविवार को नेता प्रतिपक्ष द्वारा 150 से अधिक परिवारों हेतु खाद्य सामग्री भेजी गई है।  प्रत्येक पीड़ित परिवार हेतु दस किलो चावल,दस किलो आटा, दाल,तेल आदि के पैकेट बना कर भेजे गए हैं जिन्हें स्थानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दौड़िल,न्यू रविग्राम,  रविग्राम,एटी कंपनी, गांधीनगर,कम्द आदि मुहल्लों में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा गया।
       खाद्य सामग्री का वितरण पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत के निर्देशन में लक्ष्मी लाल, हरेंद्र राणा, धर्मेंद्र नेगी , रजनीश पंवार,सूरज सैलानी,करण सिंह आदि ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ